छत्तीसगढ़

किसानो को 5 दिन पहले मोबाइल पर मिल रही मौसम की जानकारी

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-नारायणपुर,
– “ग्रामीण कृषि मौसम सेवा” परियोजना जिले में संचालित कृषि विज्ञान केंद्र की देखरेख में क्रियान्वित हो रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत जिले के कृषकों को सप्ताह में दो बार मंगलवार एवं शुक्रवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग नई दिल्ली से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के आधार पर आने वाले पांच दिनों में घटित होने वाले मौसम की विभिन्न घटनाओं के अनुसार कृषि में किये जाने वाले विभिन्न कार्यों हेतु मौसम की जानकारी दी जा रही है। इस जानकारी में कृषि के विभिन्न आयामों जैसे फसल उत्पादन, उद्यानिकी, पौध सुरक्षा, पशुपालन, मुर्गीपालन, डेयरी इत्यादि दी जाती है। 
कृषि वैज्ञानिक दिबेन्दु दास ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बुलेटिन आगामी पांच दिनों के मौसम को देखते हुए कृषि के विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों से प्राप्त विशेषज्ञ परामर्श पर आधारित होती है। चूँकि कृषि में मौसम एक महत्वपूर्ण घटक है इसलिए कृषि से प्राप्त उत्पाद एवं उसकी गुणवत्ता मौसम से बहुत अधिक प्रभावित होती है जो सीधे- सीधे कृषि से होने वाले आय को प्रभावित करती है। ऐसे में अगर जिले के कृषकों को पांच दिन पहले आने वाले दिनों के मौसम एवं कृषि में क्या- क्या करना हैं इसकी जानकारी मिलती है तो यह निश्चित ही जिले के कृषकों के लिए फायदे मंद है। ज्ञात हो कि यह जानकारी  सीधे किसानों को मोबाईल के माध्यम से मिल रही है। आने वाले समय में इस का प्रचार-प्रसार अन्य माध्यमों से भी किया जायेगा। इसके प्रसार से कृषि में प्रतिकूल मौसम के दुष्प्रभाव से होने वाले आर्थिक क्षति को कम करने में सहायता मिल रही है। 
बता दें कि कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर द्वारा क्रियान्वित “ग्रामीण कृषि मौसम सेवा” परियोजना जो कि भारत मौसम विज्ञान विभाग एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय स्तर पर संचालित है। यह परियोजना भारत सरकार की महत्वाकान्क्षी परियोजनाओं में से एक है। 
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button