छत्तीसगढ़

नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे : निगम के 25 बड़े बकायादार, जिन्होंने संपत्तिकर नहीं पटाया है l निगम द्वारा दी गई है अंतिम चेतावनी,नहीं पटाने पर होगी कुर्की की कार्रवाई, निगम कमिश्नर की सख्ती के बाद राजस्व वसूली की कवायद तेज, संपत्तिकर वसूलने शिविर और घरों में नोटिस किया जा रहा है चस्पा l

नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे : निगम के 25 बड़े बकायादार, जिन्होंने संपत्तिकर नहीं पटाया है l निगम द्वारा दी गई है अंतिम चेतावनी,नहीं पटाने पर होगी कुर्की की कार्रवाई, निगम कमिश्नर की सख्ती के बाद राजस्व वसूली की कवायद तेज, संपत्तिकर वसूलने शिविर और घरों में नोटिस किया जा रहा है चस्पा l

बिलासपुर l शहर में विकास कार्य कराने और नागरिकों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम के पास राजस्व एक मुख्य और महत्वपूर्ण जरिया है, जिसके माध्यम से नगर निगम सड़क, पानी, बिजली साफ-सफाई जैसी आवश्यक कार्यों का निष्पादन करता है और राजस्व निगम को कर के द्वारा मिलती है पर शहर के कई ऐसे लोग, जिन्होंने सालों से संपत्ति कर नहीं पटाया है, इनकी सूची काफी लंबी है, जिन्हें नोटिस दी जा रही है । कुछ तो ऐसे बड़े बकायादार है जिनका लगभग लाखों बकाया है और कुछ ऐसे है जिन्होंने 2016 से कर नहीं पटाया है।
निगम द्वारा संपत्तिकर नहीं पटाने वालों को नोटिस जारी किया गया है,जिनमें बीस ऐसे बड़े बकायादार है जिन्होंने कई सालों से कर नहीं पटाया है जिन्हें नोटिस जारी कर अंतिम सूचना दी गई है जिसमे कहा गया है की एक माह के भीतर संपत्तिकर जमा नहीं करने पर नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 के तहत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

यें हैं वो 25 बड़े बकायादार
1.बिहारी चित्र मंदिर,9 लाख 98 हजार 6 सौ 24
2.सुरेंद्र सिंह कछवाहा एवं अन्य तीन, 9 लाख 49 हजार 2 सौ

  1. गुरूचरण सिंह गुंबर,9 लाख 1 हजार 5 सौ 67
    4.अरूण कुमार अग्रवाल,नारायण दास अग्रवाल,8 लाख 43 हजार 9 सौ
    5.कर्नल एकेडमी,8 लाख 29 हजार 50
  2. राजेंद्र सिंह गुंबर, 7 लाख 36 हजार 7 सौ 92
  3. मंजीत सिंह गुंबर, 6 लाख 75 हजार 8 सौ 97
  4. राजश्री हुमने, 5 लाख 87 हजार 8 सौ 7
  5. मैनेजिंग डाॅयरेक्टर,रितुराज स्टील, 5 लाख 78 हजार 8 सौ 78
  6. नवरीन अहमद, 5 लाख 67 हजार 2 सौ 73
  7. परमजीत कौर गुंबर, 4 लाख 84 हजार 2 सौ 93
  8. रत्नीदेवी सुल्तानिस 4 लाख 41 हजार 8 सौ 64
  9. सावित्री बाई,4 लाख 28 हजार 3 सौ 17
  10. लखमीत टुटेजा, 4 लाख 27 हजार 8 सौ
  11. लक्ष्मी टुटेजा 4 लाख,27 हजार 7 सौ 75
  12. मंजीत सिंह गुंबर, 3 लाख 93 हजार 7 सौ 75
  13. आनंद कुमार बत्रा,पायल बत्रा,3 लाख 74 हजार 7 सौ 75
  14. कन्हैया लाल केशरवानी,3 लाख 57 हजार 5 सौ 22
  15. शीला कछवाहा, 2 लाख 91 हजार
  16. बृजेश कछवाहा, 2 लाख 42 हजार 2 सौ 22
  17. रश्मि गुप्ता,2 लाख 35 हजार 2 सौ 14
  18. अशोक टुटेजा, 2 लाख 29 हजार 44
  19. कमला बाई,2 लाख 10 हजार 7 सौ 22
  20. सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय,अजय पाण्डेय,स्मिता अवस्थी, 2 लाख
    5 हजार
  21. विशाल ठारवानी 1 लाख 97 हजार 6 सौ 74

घरों में दिया जा रहा है नोटिस, शिविर भी लगाया जा रहा है l
नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर राजस्व वसूली के लिए सभी जोन क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जा रहे है साथ ही सभी वार्डों में मुनादी के ज़रिए सूचना भी दी जा रही है। संपत्ति समेत अन्य कर नहीं पटाने वाले बकायादारों के घरों पर नोटिस दिया जा रहा है,इसके अलावा घरों पर नोटिस भी चस्पा किया जा रहा है।नोटिस में बकाया कर का विवरण उल्लेखित है इसके अलावा नगर निगम ने सभी करदाताओं से 31 मार्च के पूर्व कर के भुगतान की अपील की है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button