छत्तीसगढ़
थाना बिल्हा हत्या का प्रयास करने वाले चढे पुलिस के हत्थे, 01 माह से फरार आरोपी पुलिस के गिरफ्त मे, दीवाल से सटा कर मकान बनाना बना था विवाद, घटना मे प्रयुक्त बांस व मो0सा0 किया गया जप्त, आरोपीयो को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

थाना बिल्हा हत्या का प्रयास करने वाले चढे पुलिस के हत्थे, 01 माह से फरार आरोपी पुलिस के गिरफ्त मे, दीवाल से सटा कर मकान बनाना बना था विवाद, घटना मे प्रयुक्त बांस व मो0सा0 किया गया जप्त, आरोपीयो को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.) अपराध क्रमांक- 360/2026, धारा – 296,115(2),351(3),109(1), 55, 3(5) भा.न्या.सं. 3(1)(10)एसटी/एससी एक्ट, बिल्हा पुलिस द्वारा की गयी वैधानिक कार्यवाही।
नाम आरोपी – 1. रामजीवन यादव पिता सोहन यादव उम्र 30 वर्ष निवासी डोडकी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
- रामू यादव पिता सोहन यादव उम्र 25 वर्ष निवासी डोडकी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.) अपराध क्रमांक- 360/2026, धारा – 296,115(2),351(3),109(1), 55, 3(5) भा.न्या.सं. 3(1)(10)एसटी/एससी एक्ट, बिल्हा पुलिस द्वारा की गयी वैधानिक कार्यवाही।मामले का संक्षिप्त विवरण प्रार्थी रमेश कुमार कोसले पिता अंजोरदास कोसले उम्र 35 वर्ष निवासी डोडकी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर का दिनांक 13.07.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.07.2026 के सुबह 08.00 से 09.00 बजे के मध्य ग्राम डोडकी प्रार्थी के घर के पास दीवाल से हटा कर मकान बनाने की बात को लेकर रामू यादव, रामजीवन यादव, सोहन यादव तीनो मिलकर एक राय होकर प्रार्थी व उसके पिता अंजोर दास को माॅ बहन अश्लील गाली गलौच देते हुये जान से खतम करने के नियत से डण्डा से प्राणघातक चोट पहुॅचाकर मारपीट करने के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर हालात से उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा प्रकरण के 02 आरोपी फरार थे जिसकी पतासाजी हेतु टीम बनाकर खोजबीन की जा रही थी कि दिनांक 14.08.2026 को मुखबीर सूचना पर आरोपी रामजीवन यादव व रामू यादव के मिलने पर पकडकर थाना लाकर पूछताछ किया जो प्रार्थी आहत् के साथ मारपीट करना स्वीकार किये। प्रकरण के आरोपी से घटना मे प्रयुक्त 02 नग बाॅस का डण्डा व मो.सा सीजी10बीजी 6484 जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उनि जी.एल. चन्द्राकर, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे, आर. 1390 संतोष मरकाम व आर. 224 राजेश यादव की अहम भूमिका रही।



