
रायपुर। हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (HSCL) और इंडियन बैंक के बीच सेक्टर-26, नवा रायपुर में इंडियन बैंक के आवासीय क्वार्टरों के निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
परियोजना के अंतर्गत आवासीय क्वार्टरों का निर्माण किया जाएगा, जिसे लगभग 30 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एमओयू के माध्यम से दोनों संस्थानों के बीच प्रस्तावित निर्माण कार्य को लेकर औपचारिक सहमति बनी है। यह पहल इंडियन बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाओं के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इस अवसर पर इंडियन बैंक की ओर से डीजीएम एवं जोनल मैनेजर श्री रूपेश अग्रवाल, डिप्टी जोनल मैनेजर श्री अमित गौरव, मुख्य प्रबंधक श्री आर.के. साहू तथा वरिष्ठ प्रबंधक श्रीमती किरण पोद्दार उपस्थित रहे। एचएससीएल की ओर से भिलाई जोन के जोनल हेड श्री निशिथ कांति दास, श्री आई. टेम्भरे तथा तकनीकी अधिकारी श्री मोहित प्रसाद मौजूद रहे।


