छत्तीसगढ़

बिल्हा विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने “उत्कृष्ट विधायक 2025” सम्मान पर विधायक धरमलाल कौशिक को दी बधाईविधायक कौशिक ने जनता और कार्यकर्ताओं के प्रति जताया हृदय से आभार

बिल्हा विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने “उत्कृष्ट विधायक 2025” सम्मान पर विधायक धरमलाल कौशिक को दी बधाई
विधायक कौशिक ने जनता और कार्यकर्ताओं के प्रति जताया हृदय से आभार

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधानसभा के विधायक धरमलाल कौशिक को छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा “उत्कृष्ट विधायक 2025” के प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित होने के उपरांत आज बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में उल्लास और गर्व का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर भाजपा के तीनों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर विधायक श्री कौशिक को पुष्पगुच्छ, साफा और अभिनंदन पत्र भेंट कर अपनी खुशी व्यक्त की। बिल्हा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बिल्हा मोड़ पर श्री कौशिक का आत्मीय स्वागत किया। बोदरी मंडल द्वारा नयापारा मोड़ पर आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ बधाई दी गई। तिफरा–सिरगिट्टी मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनके परसदा स्थित निज निवास पहुंचकर पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस दौरान भाजपा परिवार के वरिष्ठ नेता, पार्षद, जनप्रतिनिधि, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।सभी ने एक स्वर में कहा कि यह सम्मान बिल्हा विधानसभा की जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए किए गए अथक प्रयासों का परिणाम है। इस अवसर पर श्री कौशिक ने सम्मान और स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आप सभी कार्यकर्ताओं का यह आत्मीय स्नेह, अपनापन और सम्मान मेरे लिए किसी पुरस्कार से कम नहीं है। यह अत्यंत प्रेरणादायी है और मुझे और अधिक जिम्मेदारी के साथ काम करने की ऊर्जा देता है। यह सम्मान केवल मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि यह हम सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन, अथक परिश्रम और जनसेवा के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का सम्मान है। आपकी बदौलत ही मैं विधानसभा में क्षेत्र की आवाज मजबूती से उठा पाता हूं।” उन्होंने आगे कहा कि “मैं सदैव इसी निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव के साथ बिल्हा क्षेत्र की जनता की सेवा करता रहूंगा। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों पर हम निरंतर कार्य करते रहेंगे, ताकि बिल्हा विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करे।”
इस अवसर श्री भूपेंद्र सवन्नी जी क्रेडा अध्यक्ष श्री सोमेश तिवारी महामात्री जिला बिलासपुर श्री रामकुमार कौशिक अध्यक्ष जनपद पंचायत श्री बृजभूषण वर्मा जी श्री राजेश त्रिवेदी जी डॉ देवेन्द्र कौशिक श्री उमाशंकर कश्यप मंडल अध्यक्ष बिल्हा श्री इंद्रजीत क्षत्री मंडल अध्यक्ष बरतोरी श्री गोविंद यादव जिला पंचायत सभापति श्री पेगन वर्मा जिला उपाध्यक्ष श्री दिनेश पांडेय श्री संतोष वर्मा श्रीमती पुनीता डहरिया श्री नरेश अग्रवाल श्री सतीश शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत श्री विष्णु बिंदल जी श्री मोहन ढोरिया, श्री लव श्रीवास मंडल अध्यक्ष बोदरी श्री हरीश साहू मंडल अध्यक्ष तिफरा सिरगिट्टी श्रीमती शिमला वर्मा उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद बोदरी श्रीमती बैजान्ती जोशी पार्षद श्री सीनू राव पार्षद श्री मनोज दूबे श्री दिनेश कौशिक सहित सभी कार्यकर्ता गण आमजन उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button