छत्तीसगढ़

कोटा में वंदेमातरम मित्र मंडल की 9वीं बैठक गायत्री मंदिर में हुई सम्पन्न, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र जैन के नेतृत्व में संगठन हिदुत्व की रक्षा के लिए कर रहा लगातार बेहतरीन कार्य।

कोटा में वंदेमातरम मित्र मंडल की 9वीं बैठक गायत्री मंदिर में हुई सम्पन्न, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र जैन के नेतृत्व में संगठन हिदुत्व की रक्षा के लिए कर रहा लगातार बेहतरीन कार्य।

भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट कोटा विधानसभा। कोटा में वंदेमातरम मित्र मंडल की 9वीं बैठक 21 जुलाई को गायत्री मंदिर में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र जैन जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। एक निश्चित समय 4.59 पर हनुमान चालीसा के साथ बैठक की सुरुआत की गई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र जैन ने संगठन के कार्यों, उद्देश्यों, को सभी को बिस्तर से बताया, संगठन के पांच हजार सदस्य हिंदुत्व,सनातन धर्मावलंबियों की एकता अखंडता के लिए निरंतर कार्य कर रहे है।

सदभाव पत्रकार सांघ के प्रदेश अध्यक्ष-आर डी गुप्ता जी के कहा कि “संघे सक्ती कलियुगे”, सभी को वंदेमातरम मित्रमंडल के साथ मिलकर हिंदुस्तानी भाई बहनों के साथ मित्रवत ब्योहार करने एवम उनकी सुरक्षा का संकल्प लेंना है। श्री हनुमान जी सुमति के देवता है इनकी आराधना से सभी प्रकार के मनोरथ पूर्ण होते है।

वार्ड नं 9 के पार्षद,भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने कहा कि सभी को एक जुट होकर हिंदुत्व की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। आज यह लब जिहाद हिंदुत्व के लिए सबसे बड़ा खतरा है, इसको रोकना बहुत जरूरी है। इसी तरह श्रीधर गुप्ता, मंजीत सिंह पवार, प्रफुल्ल कुमार मिश्र ने अपने विचार रखे मंच संचालन कोटा प्रभारी प्रफुल्ल कुमार चौहान जी ने किया।

इस बैठक में वन्देमातरम मित्र मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र जैन, कोटा प्रभारी प्रफुल्ल चौहान, सदभाव पत्रकार सांघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता, भाजपा नेता पार्षद बेंकट अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सरोज साहू, सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश साहू, भरत लाल साहू, मनजीत सिंह पवार, समाज सेवी विष्णु अग्रवाल, सह संयोजक रामनारायण तिवारी, प्रफुल्ल मिश्रा, राजा ठाकुर, जगदीश साहू, मातृ शक्ति श्रीमती अल्का चौहान,श्रीमती पूर्णिमा पिल्ले, श्रीमती छमा सिंह, डा अविनाश त्रिपाठी, पार्षद अंजना चौकसे,सूरज साहू सहित नगर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भारी बारिश के बीच बंदेमातरम मित्र मंडल की बैठक का शानदार आयोजन सम्पन्न हुआ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button