नेवरा ITI में राजू ठाकुर का सरकारी जमीन पर कब्जा, ग्रामीणों ने तहसीलदार से की हटाने की मांग, शासकीय शिक्षक ने ही शासकीय जमीन पर किया अवैध कब्जा, नेवरा पंचायत ने खोला मोर्चा, कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

नेवरा ITI में राजू ठाकुर का सरकारी जमीन पर कब्जा, ग्रामीणों ने तहसीलदार से की हटाने की मांग, शासकीय शिक्षक ने ही शासकीय जमीन पर किया अवैध कब्जा, नेवरा पंचायत ने खोला मोर्चा, कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। बिलासपुर। ग्राम पंचायत नेवरा के शासकीय शिक्षक राजू ठाकुर पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने तहसीलदार गनियारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
आरोप है कि राजू ठाकुर पिता स्व. मत्तू सिंह ठाकुर ने कोटा-बिलासपुर मुख्य मार्ग से लगी जमीन और शासकीय आईटीआई के बाजू की भूमि पर जेसीबी चलाकर खेत बनवा लिया है। ज्ञापन में लिखा है कि पूर्व में पूर्व जनपद सदस्य प्रतिनिधि नील खाण्डे ने भी शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने से हौसले बुलंद हैं।
ग्राम पंचायत नेवरा ने चेतावनी दी है कि अवैध कब्जा नहीं हटा तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
उप तहसील गनियारी अंतर्गत ग्राम पंचायत नेवरा में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर शासकीय शिक्षक राजू ठाकुर द्वारा किए गए कब्जे को हटाने की मांग की है।
ज्ञापन के अनुसार, राजू ठाकुर ने शासकीय आईटीआई के बगल में दिनदहाड़े जेसीबी से खेत बनवा लिया है। पूर्व में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि कब्जा नहीं हटा तो गांव में आपसी सौहार्द बिगड़ेगा और आंदोलन होगा।
नायाब तहसीलदार ओमप्रकाश चंन्द्रवंशी उप तहसील गनियारी : ग्राम पंचायत नेवरा से प्रस्ताव मांगा है तत्पश्चात कार्यवाही संबंध में।
नेवरा पटवारी हल्का नंबर 21 श्रीमती रशिका सिंह चंदेल : शिकायत संबंधित जानकारी तहसील कार्यालय से ले सकते हैं।
अनावेदक राजू ठाकुर : मामले में कोई जवाब नहीं दिया है मामला दबाने की हर संभव प्रयास कोशिश जारी मीडिया प्रेस के सामने आने से बच रहे हैं।
सरपंच मुंजन साहू : नियमानुसार कार्यवाही होनी चाहिए।
ग्रामवासी ब्रिजेश साहू : तत्काल कार्रवाई के लिए सुशासन तिहार में दिया गया है लेकिन आज दिनांक तक कार्यवाही शून्य है।
ग्रामवासी ओमप्रकाश साहू : कार्यवाही होना ही चाहिए।
पूर्व जनपद सदस्य धनंजय सिंह क्षत्री : CM help लाइन 1076 में और कलैक्टर जन सुनवाई में लगवाना चाहिए ।
तखतपुर जनपद पंचायत सदस्य परसदा, अरूण सिंह चौहान : दिखवाता हूं जनहित के कार्यों में सदैव तत्पर।


