छत्तीसगढ़

पत्नी की हत्या मामला सिविल लाइन : बंचू राम सोनवानी पिता पूनऊ राम सोनवानी, उम्र 64 वर्ष, निवासी दीनदयाल कॉलोनी, संगम नगर, बिलासपुर द्वारा अपने घर में धारदार चापड़ से अपनी पत्नी पर हमला किया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई

पत्नी की हत्या मामला सिविल लाइन : बंचू राम सोनवानी पिता पूनऊ राम सोनवानी, उम्र 64 वर्ष, निवासी दीनदयाल कॉलोनी, संगम नगर, बिलासपुर द्वारा अपने घर में धारदार चापड़ से अपनी पत्नी पर हमला किया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई है।

भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट बिलासपुर थाना सिविल लाइन अंतर्गत हत्या का मामला प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका का अन्य लोगों से बातचीत करना आरोपी को पसंद नहीं था। परिजनों द्वारा आरोपी की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं होना बताये है।घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर उपस्थित है एवं घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button