छत्तीसगढ़

आगजनी से प्रभावित व्यापारियों के बीच पहुंचे अमर अग्रवाल, नुकसान का लिया जायजा l

आगजनी से प्रभावित व्यापारियों के बीच पहुंचे अमर अग्रवाल, नुकसान का लिया जायजा l

भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट बिलासपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने बिलासपुर रेलवे परिक्षेत्र के बुधवारी बाजार तथा शनिचरी बाजार में हाल ही में हुई आगजनी की घटनाओं से प्रभावित व्यापारियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने घटनास्थलों का निरीक्षण कर आग से हुए नुकसान की जानकारी प्राप्त की तथा प्रभावित परिवारों एवं व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।
श्री अग्रवाल ने कहा कि इस कठिन समय में वे प्रभावित व्यापारियों और परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़े हैं। उन्होंने सभी प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा राहत एवं पुनर्वास की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएं, इसके लिए भी प्रयास किए जाएंगे।
बुधवारी बाजार में व्यापारियों से चर्चा के दौरान श्री अग्रवाल ने आगजनी से हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की तथा प्रभावित व्यवसायों के शीघ्र पुनर्स्थापन की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं शनिचरी बाजार में भी उन्होंने प्रभावित व्यापारियों से भेंट कर उनकी समस्याओं एवं क्षति की जानकारी ली और उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
श्री अग्रवाल ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी प्रभावित परिवारों एवं व्यापारियों को इस संकट से उबरने की शक्ति मिले तथा उनका व्यापार जल्द से जल्द पुनः सुचारु रूप से संचालित हो सके।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button