छत्तीसगढ़

कुर्मी क्षत्रिय समाज महाकुंभ में पहुंचे सीएम साय, कबीरधाम जिले के लिए की कई घोषणाएं

कवर्धा.मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कबीरधाम जिले के दौरे पर रहे. यहां महादेव घाट डोंगरिया में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने प्रदेश स्तरीय विशाल सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया. इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों को सिंचाई, सड़क और धार्मिक पर्यटन से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात भी दी

मुख्यमंत्री ने कबीरधाम जिले में की ये घोषणाएं

CM ने क्षीरपानी जलाशय मध्यम परियोजना के तहत 50 करोड़ की लागत से नहर विस्तारीकरण कार्य कराने की घोषणा की. इस परियोजना से लगभग 1100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा और किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री साय ने जलेश्वर महादेव धाम के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा भी की. साथ ही उन्होंने खरहट्टा से डोंगरिया तक लगभग 2.5 किलोमीटर सड़क के मरम्मत कार्य की घोषणा करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम और सुविधाजनक होगा.

जलेश्वर महादेव भी पहुंचे

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के इस सम्मेलन में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में समाजजन शामिल हुए. कार्यक्रम में समाज की एकता, शिक्षा, संगठन और सामाजिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई. साथ ही कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया. इससे पहले CM साय ने जलेश्वर महादेव धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया.

समाज शिक्षा, कृषि और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है. संगठित समाज ही विकास की नई दिशा तय करता है और युवा पीढ़ी को शिक्षा व संस्कारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए.- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने समाज की मांग पर डोंगरिया ग्राम क्षेत्र के विकास कार्यों की घोषणा भी की. सम्मेलन के दौरान समाज की एकजुटता, सामाजिक उत्थान और युवाओं की भागीदारी को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई.

वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, सांसद लक्ष्मी वर्मा, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह सहित समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे.

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button