Uncategorized

25 जनवरी को देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रोग्राम ‘इवेंट ऑफ रिपब्लिक नाइट’ का आयोजन किया जाएगा

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ मुंगेली कान्हा जायसवाल- डेफोडिल्स यूथ वेलफेयर सोसायटी मुंगेली के तत्वाधान में
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या होगा ‘ईवेंट ऑफ रिपब्लिक नाइट’, ऑडिशन के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन शुरू…

डेफोडिल्स यूथ वेलफेयर सोसायटी, मुंगेली के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के अवसर की पूर्व संध्या 25 जनवरी को देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रोग्राम ‘इवेंट ऑफ रिपब्लिक नाइट’ का आयोजन किया जाएगा. आयोजन के लिए ऑडिशन 18 व 19 जनवरी को सामुदायिक भवन, मुंगेली में रखा गया है. जिसके लिए https://tinyurl.com/https-daffodils-com पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है.
प्रोग्राम का ग्रैंड फिनाले अगर खेल परिसर में 25 जनवरी को आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों के लिए बंपर इनाम भी रखे गए हैं, इस .कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से हेमेंद्र गोस्वामी, स्वप्निल वर्मा, राहुल मल्लाह, ब्रजभूषण सिंह, उत्कर्ष पाठक, सानिध्य वर्मा, शिवम जायसवाल, महेश केशरवानी, रवि बैस, अलीम मिर्जा, यश गुप्ता, गौरव शर्मा, अमन शर्मा, स्वप्निल जायसवाल व अन्य सदस्य जुटे हुए हैं. यह जानकारी संयोजक स्वप्निल वर्मा ने दी.
इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर सबका संदेश और sabkasandesh.comहै।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button