छत्तीसगढ़
थाना कोटा सूचना प्राप्त हुई कि मृतक मोहन पांडे, पिता स्वर्गीय जगदीश प्रसाद पांडे,

थाना कोटा सूचना प्राप्त हुई कि मृतक मोहन पांडे, पिता स्वर्गीय जगदीश प्रसाद पांडे, उम्र लगभग 52 वर्ष, निवासी करगी खुर्द कोरी पारा, हाल मुकाम गनियारी भादम, थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) के साथ आरोपी राजा राम साहू, पिता चेतराम साहू, उम्र लगभग 21 वर्ष, निवासी ग्राम करगी खुर्द, अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मृतक के साथ लाठी-डंडा/हाथ-मुक्कों से मारपीट किए हैं जिससे उसकी मृत्यु हो गई हैं । आरोपी राजाराम साहू को तत्काल हिरासत में लिया गया हैं, अन्य संलिप्त लोगों को गिरफ्तार करने के लिए तत्काल टीम गठित कर रवाना किया गया हैं l
उक्त घटना में शरद कौशिक, निवासी ग्राम गनियारी घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया हैं l
घटनास्थल पहुंचकर एफएसएल टीम की उपस्थिति में अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं।



