छत्तीसगढ़
थाना – सरकंडा, कीर्ति कुमार पोर्ते तलवार के साथ गिरफ्तार l

थाना – सरकंडा, कीर्ति कुमार पोर्ते तलवार के साथ गिरफ्तार l
बिलासपुर l थाना सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि विजयपुरम गेट के पास एक व्यक्ति तलवार लेकर घूम रहा है, जिससे क्षेत्र में अशांति की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम कीर्ति कुमार पोर्ते बताया। आरोपी के कब्जे से एक तलवार बरामद कर जप्त की गई है तथा उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।




