छत्तीसगढ़

दो परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

दो परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

कवर्धा, 15 जनवरी 2026। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत दो विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए की मान से 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है। इसके तहत ग्राम घोरेवारा निवासी विकासदास की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पिता श्री देवदास मानिकपुरी को और ग्राम तारो निवासी झाडूराम की आग में जलने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पत्नी भारतीन बाई को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button