छत्तीसगढ़
पूर्व मध्य रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार पैयरिंग रैक के असामान्य रूप से विलंब से चलने के कारण

पूर्व मध्य रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार पैयरिंग रैक के असामान्य रूप से विलंब से चलने के कारण दिनाँक 31 दिसम्बर 2025 को आरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी, इसके फलस्वरूप रैक अनुपलब्धता के कारण दिनाँक 02 जनवरी 2026 को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी ।


