दैनिक राशिफल

29 दिसंबर क्या कहते है आपके सितारे

मेष- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

वृष- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन- आत्मसंयत रहें। परिवार की स्थिति में सुधार होगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। 

कर्क- कुछ पुराने मित्रों के साथ यात्रा कार्यक्रम बन सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन सम्भव है। 

सिंह- वाणी में सौम्यता रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

कन्या- मानसिक शान्ति तो रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी।

तुला- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा

वृश्चिक- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।

धनु- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे।

मकर- आत्मसंयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। मेहनत अधिक रहेगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ- वाणी में कठोरता रहेगी। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कुछ पुराने मित्रों से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मीन- क्षणे रुष्ट-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button