छत्तीसगढ़

स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” पहल के अंतर्गत केंद्रीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर एवं रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल में विशेष स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

“स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” पहल के अंतर्गत केंद्रीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर एवं रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल में विशेष स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन ।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट। – 27 सितम्बर 2025 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, कल्याण एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है, ताकि परिवार एवं समाज को मजबूती मिल सके।
इसी कड़ी में बिलासपुर मंडल के चिकित्सा विभाग द्वारा मंडल के प्रमुख स्टेशनों, रेलवे परिसरों, कार्यालयों, कार्यस्थलों एवं रेलवे कालोनियों में महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ एवं कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान के अंतर्गत 26 सितम्बर 2025 को केंद्रीय चिकित्सालय, बिलासपुर में चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। इन सभी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए रक्तदान को “जीवनदान” के रूप में परिभाषित किया।
इसी क्रम में रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल, बिलासपुर में महिलाओं एवं किशोरियों के लिए स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने महिलाओं और किशोरियों की स्वास्थ्य जांच और एनीमिया की जांच के लिए रक्त परीक्षण किया गया। इसके अलावा, पोषण विशेषज्ञों ने महिलाओं और किशोरियों को स्वस्थ आहार और जीवनशैली के बारे में जानकारी दी। इस स्वास्थ्य जाँच शिविर में 35 महिलाओं एवं किशोरियों की जाँच की गई ।
शिविर के दौरान महिलाओं और किशोरियों ने उत्साहपूर्वक स्वास्थ्य जांच करवाई और विशेषज्ञों से परामर्श लिया। डॉक्टरों एवं विशेषज्ञों ने उनके प्रश्नों का उत्तर देकर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक सुझाव भी प्रदान किए।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button