छत्तीसगढ़

वन सुरक्षा समिति के विष्णु  बने अध्यक्ष, ग्रामीणों में हर्ष का माहौल

कोंडागांव।  ग्राम पंचायत बड़े बेंद्री में सरपंच धिरजू राम कोर्राम, उप सरपंच श्याम सुंदर कोर्राम, वनरक्षक जगत राम कोर्राम, पंचायत प्रतिनिधियों एवं जरे बेन्दरी, शंकर नगर, बाकोदागुड़ा तथा बड़े बेंद्री के ग्रामीणों की उपस्थिति में वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष का चुनाव ग्राम पंचायत बड़े बेंद्री में किया गया।

अध्यक्ष पद हेतु श्री विष्णु प्रषाद कश्यप मुरारी पारा, श्यामलाल  कोर्राम  काड़कीपारा, सरजू दास मानिकपुरी कोटवार पारा एवं हीराराम राठौर बायकापदर ने अपना नामांकन पत्र भरा था। जिनके लिए कुल 472 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया । जिसमें  विष्णु प्रषाद कश्यप को 186 वोट, श्यामलाल कोर्राम को 139 वोट, सरजू दास मानिकपुरी को 114 वोट, हीराराम राठौर को 25 वोट एवं 8 वोट रिजेक्ट में डाले गये। इस प्रकार श्री विष्णु प्रषाद कश्यप अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 45 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद मनोनीत हुए।

इस अवसर पर विष्णु प्रषाद कश्यप ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता वनों एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा करना तथा हरे भरे पेड़-पौधों को काटने पर प्रतिबंध लगाना होगा। साथ ही साथ अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन को बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। विष्णु प्रषाद कश्यप के अध्यक्ष बनने पर सरपंच धीरजु राम कोर्राम, उपसरपंच श्याम सुंदर कोर्राम, पूर्व सरपंच संजय उइके, पुजारी जयराम कश्यप, वार्ड पंच श्रीमती इंदिरा उइके, वार्ड पंच बाईस  राम मरकाम, दिनुराम मरकाम, बालचंद नेताम, सगा राम कांगे, मायाराम कांगे, दौलत राम यादव, पार्वती कोर्राम, इत्वारिन नेताम, मानो बाई नाग, मान बाई भंडारी, सुप्रिया कांगे एवं ग्रामीण जनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी |

Related Articles

Back to top button