छत्तीसगढ़

हत्यारा सुदीप ऐसे शिकंजे में फंसा, प्रॉपर्टी के लिए मां को मारकर किया था देहदान

सबक संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर- एक लड़का जिसे डेढ़ साल की उम्र में निःसंतान हेमप्रभा ने गोद लिया, यह सोचकर कि वह उसके बुढ़ापे का सहारा बनेगा। हेमलता ने सुदीप के लालन-पालन में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। पड़ोसी कहते हैं कि कोई मां क्या अपने बेटे को प्यार-दुलार देगी, जितना हेमप्रभा ने दिया। सब कुछ बेटे के नाम कर दिया, लेकिन वही हत्यारा निकला। दरअसल सुदीप मां से छुटकारा चाहता था, जो उसे गलत काम करने से रोकती थी।25-26 की रात उसने हेमप्रभा को सोते वक्त मुंह को तकिए से दबाकर गला घोंट दिया। यही नहीं, किसी रिश्तेदार व पड़ोसी को शक न हो, इसलिए लाश को एक निजी अस्पताल में ले गया, डॉक्टर ने मृत घोषित किया तो अगले दिन मेडिकल कॉलेज में शवदान कर आया। शवदान इसलिए किया, क्योंकि हेमप्रभा ने सबके सामने फरवरी, 2018 में देहदान की घोषणा का फॉर्म भरा था।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button