Uncategorized

बहराइच में गैस रिसाव के बाद लगी आग में महिलाओं तथा बच्चों सहित 11 लोग झुलसे

बहराइच (उप्र), 27 मई (भाषा) बहराइच जिले के एक गांव में सिलेंडर से गैस रिसने के बाद लगी आग में महिलाओं व बच्चों सहित 11 लोग झुलस गये। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार रात को बौंडी थाना क्षेत्र के गांव सिपहिया चारी में उस वक्त हुई जब देशराज यादव के घर गृह प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि खाना बनाते समय किसी वजह से गैस खुली रह गयी और रिसाव होने लगा।

उन्होंने बताया कि दाल में छौंका लगाते समय सिलेंडर में आग लग गई जिसके कारण वहां मौजूद लोगों में से ग्यारह लोग झुलस गए।

एएसपी ने बताया कि नौ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से सबसे ज्यादा नौ वर्षीय सिकंदर यादव करीब 35 प्रतिशत तक झुलसा है। उन्होंने बताया कि एक महिला और एक व्यक्ति आंशिक रूप से झुलसे हैं जिनका उपचार घर पर ही किया जा रहा है।

भाषा सं आनन्द मनीषा खारी

खारी

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button