दैनिक राशिफल

21 मार्च क्या कहते है आपके सितारे

मेष: मन अशान्त रहेगा। कारोबार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

वृष: आशा-निराशा के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन: वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। मानसिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। खर्च अधिक रहेंगे। 

कर्क: वस्त्रों के प्रति रूझान बढ़ेगा। कुछ पुराने मित्रों से पुनः सम्पर्क बन सकते हैं। सुस्वाद खान-पान में रूचि रहेगी। 

सिंह: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आयेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या: आशा-निराशा के भाव रहेंगे। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। मीठे खान-पान के प्रति रूझान रहेगा।

तुला: आत्मविश्वास में वृद्धि तो होगी, परन्तु शोध की अधिकता भी रहेगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

वृश्चिक: माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

धनु: नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगें। भवन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

मकर: मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ: शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे।

मीन: आशा-निराशा के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। अनियोजित खर्च बढ़ेंगें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। 

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button