Uncategorized

इजराइल ने हमास के वरिष्ठ नेता मोहम्मद सिनवार को मार गिराया: नेतन्याहू

दीर अल-बलाह (गाजा पट्टी), 28 मई (एपी) इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइल ने हमास के वरिष्ठ नेता मोहम्मद सिनवार को मार गिराया है।

नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में हाल में हुए एक हवाई हमले में मोहम्मद सिनवार के मारे जाने की परोक्ष तौर पर पुष्टि कर दी।

नेतन्याहू ने संसद को संबोधित करते हुए सिनवार को इजराइली हमलों में मारे गए हमास नेताओं की सूची में शामिल किया।

मोहम्मद सिनवार हमास नेता याह्या सिनवार का भाई है, जो सात अक्टूबर 2023 के हमले का एक मास्टरमाइंड था। याह्या सिनवार को पिछले साल इजराइली सेना ने मार गिराया था।

एपी अमित पवनेश

पवनेश

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button