विकास खंड बम्हनीडीह में गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश, सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी ने “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के ऐतिहासिक सफलता के लिए विकासखंड के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों,का जताया हार्दिक आभार।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत जिला शिक्षा अधिकारी एम पी सिंह के निर्देशन एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत के मार्गदर्शन में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों में उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला। विकासखंड के शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बम्हनीडीह में आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित कर जन सेवा के प्रति आभार एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई गई।
आशीर्वाद का दीया के अवसर पर विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में दीप प्रज्वलित किए गए जिससे परिसर प्रकाशमय हो उठा और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा एवं सेवा भावना का संचार हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से विकासखंड में सामूहिक सहभागिता सेवा, समर्पण और जन कल्याण की भावना का संदेश जन-जन तक पहुंचा। विभिन्न स्थलों पर एक साथ प्रज्वलित हुए दीपों ने विकास खंड में एकजुटता और सकारात्मक संकल्प की भावना को और मजबूत किया।