जूनियर एशिया कप चैंपियन गीता यादव का भव्य स्वागत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष उमंग पांडेय ने किया सम्मान

🏑🇮🇳 जूनियर एशिया कप चैंपियन गीता यादव का भव्य स्वागत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष उमंग पांडेय ने किया सम्मान
कवर्धा की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी में बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, पूरे टूर्नामेंट में दागे 5 गोल
कवर्धा/बोड़ला। जूनियर एशिया कप हॉकी में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने वाली कवर्धा जिले के बोड़ला की बेटी गीता यादव के वापस लौटने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। आतिशबाजी के साथ हुए इस स्वागत समारोह में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष उमंग पांडेय के नेतृत्व में गीता यादव एवं उनके परिवार का सम्मान किया गया।
गीता यादव ने जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 गोल किए। फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। गीता की इस उपलब्धि से कवर्धा जिले के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी और गर्व का माहौल है।
युवा मोर्चा की ओर से गीता यादव एवं उनके पूरे परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान उन्हें श्रीफल एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मोहन धुर्वे, वरिष्ठ नेता विदेशी राम धुर्वे, जनपद अध्यक्ष रामकिंकर वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाटिल, बरसाती वर्मा, मंडल महामंत्री अमित वर्मा, राजेश साहू, विधायक प्रतिनिधि छोटू चन्द्रवंशी, रवि वर्मा, बलदाऊ चन्द्रवंशी, लव निर्मलकर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, आशु चन्द्रवंशी, मोहन चन्द्रवंशी सहित समस्त पार्षदगण एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गीता यादव की यह उपलब्धि जिले की युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है और उनकी सफलता ने कवर्धा को अंतरराष्ट्रीय हॉकी के मंच पर गौरवान्वित किया है।


