Uncategorized

Woman Committed Suicide In Rewa: फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

Woman Committed Suicide In Rewa/ Image Credit: IBC24 File Photo

रीवा: Woman Committed Suicide In Rewa: मध्य प्रदेश के रीवा के अमहिया थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी के पास किराए के मकान में रहने वाली एक विवाहिता आरती साकेत का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। मृतका आरती साकेत की मां राजकली साकेत ने उसके पति विजय साकेत पर हत्या और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि विजय अक्सर पैसों और सोने चांदी की मांग करता था और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी देता था। आरती के पिता राजबली साकेत ने भी अपनी बेटी की मौत को संदिग्ध बताया है।

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री.. गंभीर हालत में दिल्ली रेफर, एंबुलेंस के लिए करना पड़ा 4 घंटे इंतजार 

पुलिस ने शुरू की जांच

Woman Committed Suicide In Rewa:  परिजनों के अनुसार, विजय कल देर रात 12 बजे घर लौटा था और उस समय आरती जीवित थी। आरती और विजय पिछले दो महीने से यहां किराए पर रह रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरे घटना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कहा कि, प्रथम दृष्टया यह फांसी लगाने का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर सच्चाई सामने लाएगी। फिलहाल, पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button