Uncategorized

Defence Experts on Operation Sindoor: ‘पहलगाम का बदला शुरू हो गया है’ ऑपरेशन सिंदूर पर बोलीं रक्षा विशेषज्ञ शिवाली देशपांडे

Defence Experts on Operation Sindoor | Image Source | IBC24

नागपुर: Defence Experts on Operation Sindoor: भारत द्वारा मंगलवार देर रात पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई एयरस्ट्राइक के बाद पूरे देश में प्रतिक्रिया का दौर जारी है। इसी बीच रक्षा विशेषज्ञ शिवाली देशपांडे ने ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत ने अब अपने नागरिकों पर हुए हमले का माकूल जवाब देना शुरू कर दिया है।

Read More : Operation Sindoor on Pakistan: भारत की एयर स्ट्राइक से थर्राया पाकिस्तान! अजीत डोभाल बोले – पाक के आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना

Defence Experts on Operation Sindoor: देशपांडे ने नागपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा की देशवासियों को बधाई। हमने पहलगाम का बदला लेना शुरू कर दिया है। कल रात 1 से 2 बजे के बीच भारत ने 9 पाकिस्तानी ठिकानों पर स्थित आतंकी कैंपों पर बड़ा हमला किया है। इस पूरी कार्रवाई का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ है।

Read More : India Airstrike On Pakistan LIVE Update: पाक पर स्ट्राइक के बाद डोभाल ने अमेरिकी NSA से की बातचीत, रूस-सऊदी को भी दी जानकारी

Defence Experts on Operation Sindoor: उन्होंने जोर देकर कहा कि यह हमला केवल आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया है और किसी भी नागरिक या गैर-सैन्य ठिकाने को नुकसान नहीं पहुंचाया गया। हमने किसी नागरिक को निशाना नहीं बनाया। हमारे हमले पूरी तरह आतंकियों के ठिकानों पर केंद्रित थे। यह भारत की सटीक और नैतिक सैन्य नीति का उदाहरण है।

Read More : Operation Sindoor: भारतीय सेना के Operation Sindoor पर सीएम साय पहली प्रतिक्रिया, गृहमंत्री शर्मा ने भी कही ये बात 

Defence Experts on Operation Sindoor: यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया जिसमें 26 टूरिस्ट मारे गए थे। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान और PoK में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक की।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button