LPG Cylinder in 500 Rupees: आधी कीमत पर रसोई गैस सिलेंडर देने लांच हुआ पोर्टल.. राज्य सरकार ने प्रदेश भर में विधिवत लागू की योजना, ऐसे मिलेगा फायदा..

LPG Cylinder in 500 Rupees to All BPL Family of Haryana State: चंडीगढ़: चुनावी राज्य हरियाणा में सत्तादल महिला मतदाताओं को रिझाने हर संभव प्रयास करने में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में पिछले दिनों हरियाणा कैबिनेट की बैठक में प्रदेशभर के बीपीएल महिलाओं को महज़ 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मुहैय्या कराये जानें का फैसला लिया गया था। इसके अलावा राज्य के संविदा कर्मियों को भी नियमित किये जाने की घोषणा सरकार मुखिया नायब सिंह सैनी ने की थी। आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री सैनी की मौजूदगी में सरकार द्वारा हर घर हर ग्रहणी योजना पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल की मदद से ही प्रदेश के 50 लाख बीपीएल परिवारों को आधी दर पर रसोई गैस सिलेंडर मुहैय्या कराया जाएगा।
इस मौके पर सीएम सैनी ने कहा, “आज हर घर हर ग्रहणी योजना पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के साथ, अंत्योदय परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की जो घोषणा की गई थी, उसे लागू किया जाएगा। हरियाणा के लगभग 50 लाख BPL परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। 500 रुपये से अधिक की कोई भी राशि सरकार द्वारा DBT के माध्यम से सब्सिडी के रूप में हर महीने लाभार्थी के खाते में डाली जाएगी। इस योजना के तहत हरियाणा सरकार गृहणियों को लाभ पहुंचाने के लिए सालाना 1500 करोड़ रुपए खर्च करेगी। मैं सभी बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”
Employees will be regularized
नियमित होंगे कर्मचारी
LPG Cylinder in 500 Rupees to All BPL Family of Haryana Satate: सस्ता एलपीजी दिए जानें के साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में अनुबंध पर कार्यरत 1.20 लाख कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने इस फैसले की जानकारी देते हुए सभी कर्मचारियों का आजीवन भविष्य सुरक्षित होने की बधाई दी। राज्य में लंबे समय से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी पक्का किए जाने की मांग कर रहे थे।
Read Also: कोलकाता चिकित्सक दुष्कर्म हत्या मामला : महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टर की मंगलवार से हड़ताल की घोषणा
5 percent more salary to government employees
सरकारी कर्मियों को 5 फीसदी ज्यादा वेतन
कैबिनेट के फैसले के अनुसार पांच साल या इससे ज्यादा जिन कर्मचारियों का समय हो गया है, उनको इसका फायदा मिलेगा. जिन कर्मचारियों को 5 साल या इससे ज्यादा समय नौकरी में हो चुका है। उन्हें न्यूनतम पे स्केल का 5 प्रतिशत अधिक वेतन मिलेगा। इसी प्रकार आठ साल वाले कर्मचारियों को न्यूनतम पे स्केल का 10 प्रतिशत अधिक वेतन मिलेगा। जिन कर्मचारियों की नौकरी इससे अधिक है उन्हें न्यूनतम पे स्केल का 15 प्रतिशत अधिक वेतन मिलेगा।
When is the assembly election in Haryana?
कब है हरियाणा में विधानसभा चुनाव?
हरियाणा में अगले ही महीने आचार संहिता लगने की उम्मीद की जा रही है। चुनाव आयोग विधानसभा चुनावों की तैयारी का जायजा लेने के लिए अगले हफ्ते चंडीगढ़ का दौरा करेगा। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग की टीम भी सक्रिय है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग की एक टीम राज्य में विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार (12 अगस्त) को चंडीगढ़ पहुंची है।
Read This: कुर्स्क में यूक्रेन की घुसपैठ, डोनबास में रूस के आक्रमण को रोकने का प्रयास : पुतिन
अधिकारियों ने बताया कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू भी टीम का हिस्सा हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने टीम के आगमन पर उनका स्वागत किया। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग की टीम राजनीतिक दलों, जिला चुनाव के प्रतिनिधियों और सीनियर अफसरों के साथ बैठक में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेगी। मंगलवार को पोल पैनल टीम राज्य भर में निगरानी और सतर्कता बढ़ाने के लिए प्रवर्तन एजेंसियों को दिशानिर्देश जारी करेगी।
#WATCH हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “आज हर घर हर ग्रहणी योजना पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के साथ, अंत्योदय परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की जो घोषणा की गई थी, उसे लागू किया जाएगा… हरियाणा के लगभग 50 लाख BPL परिवारों को 500 रुपए में गैस… https://t.co/3Czfpa59s7 pic.twitter.com/lNZZS3gPRI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2024
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp