दैनिक राशिफल

15 जुलाई क्या कहते है आपके सितारे

मेष (Aries) : आज अपनी बातों को आप बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे. अचानक धन लाभ या धन हानि की संभावना बन रही है. क्या न करें- मन को अनियंत्रित न होने दें.

 

वृष (Taurus) : आज के दिन कुछ लाभ के योग बन रहे हैं. यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है. क्या न करें- आर्थिक मामलों में किसी भी तरहï का जोखिम न उठाएं.

मिथुन (Gemini) :आज के दिन आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी. मेहनत करते रहें, फल अवश्य मिलेगा, इसलिए निराश न हों. क्या न करें- व्यापार को लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें.

कर्क (Cancer) : आज के दिन घर के सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है. विवाद करने से बचें. इससे घर में शांति बनी रहेगी. क्या न करें- जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक फैसला आज न लें.

 

 

सिंह (Leo) : आज के दिन आपका मित्र आपकी आर्थिक मदद कर सकता है. आपके समक्ष जो खर्चे सामने आएंगे, उन्हें आप रोकने में सफल रहेंगे. क्या न करें- आज निवेश न करें.

 

कन्या (Virgo) : आज के दिन आपकी आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं. निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है. क्या न करें- दूसरों के वस्त्र का आज प्रयोग न करें. इससे आपको नुकसान हो सकता है.

 

तुला (Libra) : आज के दिन परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा. बहुत ज्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा. क्या न करें- वाणी को अनियंत्रित न होने दें.

 

वृश्चिक (Scorpio) : आज के दिन परिवार और कार्यक्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार और संघर्ष को टालें. परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें. क्या न करें- वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें.

धनु (Sagittarius) :आज के दिन आपका पराक्रम और साहस बढ़ा रहेगा. सफल व्यावसायिक यात्राएं भी होंगी. पर यात्रा के दौरान सावधानी अवश्य बरतें. क्या न करें- दूसरों के इस्तेमाल किए वस्त्रों को न पहनें.

मकर (Capricorn) : आज के दिन परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने के मौके भी मिलेंगे. पर इस बीच खर्चों पर नियंत्रण जरूर रखें. क्या न करें- अपने खान-पान को असंतुलित न होने दें.

 

कुंभ (Aquarius) : आज के दिन आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. समाज में मान-सम्मान भी खूब मिलेगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. क्या न करें- लोगों के साथ खराब बर्ताव न करें.

 

मीन (Pisces) : आज के दिन आपको बड़ा प्रमोशन या फायदा मिल सकता है. बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. क्या न करें- किसी से वाद-विवाद न करें. अन्यथा आपको खामियाजा उठाना पड़ सकता है.

 

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button