मोहन मरकाम ने कांग्रेसियों को दी नसीहत, बोलें: नेता से पहले कार्यकर्ता बनें

विधानसभा जैजैपुर के हसौद में जन जागरण पदयात्रा में पंहुचे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ग्राम कैथ से सभा स्थल हसौद मंडी प्रांगण तक पदयात्रा की। उनके साथ सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदयात्रा किए। उनका जगह जगह स्वागत और उन्हें धान व सब्जियों से तौला गया।
सभा में हजारों जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री मरकाम ने कहा कि नेता बनने से पहले कांग्रेस जन कार्यकर्ता बने। जब तक आपको अपने बूथ के बारे में, क्षेत्र के बारे में पूरी जानकारी नहीं होगी तो आप सफल नेता नहीं बन सकते। एक एक कार्यकर्ता नेता क्या कर रहे हैं मेरी पूरी नजर बनी हुई है। इस बार हाथी को खदेड़ कर पंजा छाप का तिरंगा बुलंद करना है। सभा को विधायक रामकुमार यादव, शाकमभरी बोर्ड अध्यक्ष रामकुमार पटेल, चौलेश्वर चंद्राकर, रवि भारद्वाज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता यशवंत चंद्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह, स्वागत भाषण ब्लॉक कांग्रेस हसौद अध्यक्ष कुशल कश्यप और आभार ब्लॉक कांग्रेस जैजैपुर अध्यक्ष नंद कुमार चंद्रा ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से चुन्नीलाल साहू, पियूष कोसरे, राइस किंग खूंटे, टेकचंद चंद्रा, बालेश्वर साहू, दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा, सुमित्रा धृतलहरे, राजेश लहरे, सुरेंद्र भार्गव, गणेश मांझी, देव यादव, बोधसाय चंद्रा, मधुसूदन साहू, कमल किशोर साहू, संजय पाण्डेय, दिनेश राठौर, रविंद्र शर्मा, कुसुमलता अजगल्ले, नैन अजगल्ले, संतोष शर्मा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी, गुलाबुद्दीन खान, रामराज्य पाण्डेय, सनी दुबे, सनी यादव, रज्जाक खान, घनश्याम चंद्रा, नरेश राठौर, अनिल रथ्थू चंद्रा सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।