छत्तीसगढ़

भाजपा ने 7 सीटें खोईं, कांग्रेस की 7 बढ़ीं फिर भी सरकार बनवाएंगे निर्दलीय ही

 

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ भाटापारा- नगरीय निकाय 2019 के लिए गजानंद कॉलेज भाटापारा में हुई मतगणना में 31 वार्डों के पार्षद पद हेतु भाजपा से 14, कांग्रेस से 13 तथा 4 निर्दलीय जीते हैं। पूर्ण बहुमत के लिए 16 उम्मीदवारों की आवश्यकता पड़ेगी, इस लिहाज से भाजपा कांग्रेस दोनों ने निर्दलियों को साधना शुरू कर दिया है। कुल मिलाकर नपा में निर्दलीय पार्षद मोलभाव की भूमिका में होंगे। इस बार पालिका में महिला पार्षदों की संख्या में इजाफा हुआ है, वर्तमान में 13 महिला पार्षद निर्वाचित हुई हैं। ज्ञात हो कि बीते 2014 के नगर पालिका चुनाव में भाजपा की 21 सीट, कांग्रेस की 6 एवं निर्दलीय 4 सीट पर काबिज थे। यानी भाजपा ने 7 सीटें खोईं तो कांग्रेस ने 7 सीटें बढ़ाई फिर भी दोनों दल शहर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हैं। जीतने वाले 4 निर्दलियों में 3 कांग्रेस के हैं तो एक भाजपा से। सियासी मोलभाव में जो दल आगे निकलेगा वो सरकार बना सकता है। देर रात इसका गुमा भाग शुरू हो चुका था।

ये हुए पार्षद हुए निर्वाचित

31 वार्डो में हुए निर्वाचन में विजयी होने वाले पार्षदों में वार्ड 1 श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड से संतोषी साहू कांग्रेस, वार्ड 2 हथनीपारा वार्ड से सीता साहू भजपा, 3 महावीर वार्ड से दीपा दशरथ साहू निर्दलीय, 4 सुभाष वार्ड से नीतू सुनील यदु भाजपा, 5 ईश्वरी धुरंधर वार्ड से ज्योति दिलीप यादव भाजपा, 6 शक्ति वार्ड से सरजबति अनिल चेलक भाजपा , 7 नयापारा वार्ड से रानी राजेन्द्र वर्मा कांग्रेस, 8 परशुराम वार्ड से गोपाल देवांगन भाजपा, 9 केके वार्ड से रोहित साहू निर्दलिय, 10 गांधी मंदिर वार्ड से आलोक मिश्रा कांग्रेस, 11 शंकर वार्ड से आशीष पुरोहित भाजपा, 12 सदर वार्ड से सुनीता गुप्ता कांग्रेस , 13 संजय वार्ड से प्रमेन्द्र तिवारी निर्दलीय ,14 नेहरू वार्ड से त्रिलोक सलूजा कांग्रेस , 15 से नयागंज वार्ड प्रदीप शर्मा भाजपा, 16 भगत सिंग वार्ड से वैशाली अहिरवार कांग्रेस,17 महासती वार्ड से गोवर्धन डहरिया भाजपा, 18 संत माता कर्मा वार्ड से सुशीला ध्रुव भाजपा, 19 बलभद्र वार्ड से मेनका ठाकुर कांग्रेस, 20 गुरुनानक वार्ड से पार्वती बांधे भाजपा, 21 संत रविदास वार्ड से भुलूराम कुर्रे कांग्रेस, 22 रामसागर पारा से व्यास यदु भाजपा, 23 मुंशी स्माइल वार्ड से पुरुषोत्तम यदु भाजपा , 24 शहीद वीरनारायण सिंग वार्ड से रामखिलावन उर्फ समीर ध्रुव कांग्रेस, 25 लालबहादुर शास्त्री वार्ड से खगेन्द्र यादव निर्दलीय, 26 माता देवालय वार्ड से सुशील सबलानी कांग्रेस , 27 बजरंग वार्ड से राजेश छाबड़िया भाजपा , 28 स्टेशन वार्ड से उषा चुटे कांग्रेस, 29 दीनदयाल उपाध्याय वार्ड से सीरीज जांगड़े कांग्रेस, 30 संत कवर रामवार्ड से दीपक निर्मलकर कांग्रेस व वार्ड क्रमांक 31 हेमू कलानी वार्ड से मुकेश सोनी भाजपा से विजयी हुए हैं।

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button