छत्तीसगढ़

भारतीय संविधान के जनक भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जन्म जयन्ती मनाया गया

भारतीय संविधान के जनक भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जन्म जयन्ती मनाया गया

कुंडा — भारतीय जनता पार्टी मंडल कुण्डा में एक वृहद संगोष्ठी का आयोजन करके मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत के सभापति रामकुमार भट्ट मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। उक्त अवसर पर मण्डल अध्यक्ष बाल मुकंुद चंद्रवंशी, कार्यक्रम में मण्डल संयोजक सदस्य जिला कार्यकारिणी संतोष चंद्रवंशी, सह संयोजक मण्डल उपाध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी, कार्यक्रम के शक्तिकेन्द्र प्रभारी सेवाराम कुर्रे, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, जिला कार्यकारणी सदस्य रामस्वरूप साहू, पूर्व जिला मंत्री सुरेश दुबे, कृष्णा चंद्राकर जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। समस्त अतिथियों के द्वारा बाबा साहब अंबेेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सभा को संबोधित कर पूर्व जिला पंचायत व सभापति जिला पंचायत रामकुमार भट्ट ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय इतिहास के एक महान व्यक्तित्व है जिन्होने समता स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित भारतीय संविधान की रचना कर भारत की महान लोकतांत्रिक विरासत को सुदृढ़ आधार प्रदान किया उन्होनें दलितों, महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया और शिक्षित बनों, संगठित रहों, संघर्ष करों का मूल मंत्र दिया जो आज भी प्रेरणा का स्त्रोत है। भट्ट ने आगे कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भारत के लिए केवल स्मरण ही नही बल्कि सामाजिक न्याय समरस्ता समानता व मानव अधिकारों के प्रति हमारी प्रतिबंद्धता का प्रतिक है, भट्ट ने बाबा साहब के प्रसिद्ध वाक्य का हवाला देते हुए कहा कि ज्ञान ही मनुष्य को स्वत्रंत बनाती है आज के दिन हमें उनके आदर्शो का अनुशण करते हुए उनके बताये हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए ताकि हम एक समानता न्याय और बंधुत्व वाले विकसित भारत का निर्माण कर सके। भेदभाव रहित समाज का निर्माण शिक्षा को हर व्यक्ति तक पहुंचाना संविधान के मूल्यों का सम्मान करना उनके जीवन से प्रेरणा मिलती है। उक्त अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने भी सभा को संबोधित कर बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किये। उक्त कार्यक्रम में साहेबलाल सोनवानी बूथ अध्यक्ष, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बबली साहू, मण्डल उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा प्रताप सेन, किसान मोर्चा मंत्री शशांक शर्मा, पंचगण पन्ना साहू, लव साहू, भागवत साहू, रामनाथ चंद्राकर सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व क्ष्रेत्र के गणमान्य नागरिकगण बड़ी संख्या मेंउपस्थित रहें।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button