देश दुनिया

भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह बलोरिया ने गांधी नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 55 व 57 के उत्तम नगर, मॉडल टाउन क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना

भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह बलोरिया ने गांधी नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 55 व 57 के उत्तम नगर, मॉडल टाउन क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान लोगों ने गलियों नालियों के निर्माण के साथ स्थानीय नाले के निर्माण का मुद्दा उठाया। लोगों ने कहा कि क्षेऋ में अभी भी कई गलियां विकास से अछूती है और नालियां न होने से लोगों को दिक्कत हो रही है। ऐसे में लोगों की मांग है कि इन गलियों का निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए। वहीं, लोगों ने एक स्थानीय नाले के निर्माण की बात भी कही जो कि काफी समय से कच्चा होने कारण अकसर बरसात में लोगों को परेशानियां देता है। जबकि लोगों ने इस मौके पर बलोरिया को पहले से उनके द्वारा करवाये गए कार्यों के लिए आभार भी व्यक्त किया। मौके पर लोगों से बात करते हुए बलोरिया ने कहा कि लोगों ने जो भी कार्य उन्हें बताये है जल्द ही इनका एस्टीमेट तैयार कर निगम व अन्य विभागों को भेज दिया जाएगा ताकि जल्द से जल्द लोगों को इन समस्याओं से निजात मिल सकें। बलोरिया ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को जल्द ही पूरा किया जाएगा। वो प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के लक्षय सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर काम कर रहे है। इस मौके पर बलोरिया के साथ जल शक्ति विभाग, बिजली विभाग, पी डवल्यु डी. विभाग व जम्मू नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button