छत्तीसगढ़

कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति ने खुद भी खाया जहर, आरोपी पति गैंग रैप व हत्या का है मुजरिम, पैरोल पर आया था घर

कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति ने खुद भी खाया जहर, आरोपी पति गैंग रैप व हत्या का है मुजरिम, पैरोल पर आया था घर

सबका सँदेश –
कान्हा तिवारी/जांजगीर-चांपा सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के आरोप में सजायाफ्ता युवक प्रकाश कहरा बीती रात पत्नी कृति देवी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद ही जहर पी लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात होने के कारण कल शव का पंचनामा नहीं हो पाया है आज प्रक्रिया पूरी कर पोस्ट मार्टम कराया गया। हत्या की वजह भी फिलहाल स्पष्ट लेकिन चरित्र शंका पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
छरअसल मुख्यालय के वार्ड नं. 13 मे प्रकाश कहरा का घर है। पुलिस के अनुसार प्रकाश पर पूर्व में श्रम न्यायालय के पास हुए एक सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या का आरोप था। इस आरोप में उसे सजा हो चुकी है। उसे सेंट्रल जेल बिलासपुर में शिफ्ट किया है। वह कुछ दिन पहले ही पेरोल पर अपने घर आया था। उसे 9 फरवरी को वापस सेंट्रल जेल जाना है। शनिवार की रात उसने पत्नी कृति कहरा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। जिस समय घटना हुई उसके घर में कोई नहीं था। इसके बाद उसने खुद जहर खा लिया। कुछ देर बाद जब मृतका के छोटे बेटे को जानकारी हुई तो उसने अपने अन्य रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button