Uncategorized

BJP Leader Madhukar Pichad Passes Away: बीजेपी के इस वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

BJP Leader Madhukar Pichad Passes Away। Image Credit: Madhukar Pichad Twitter

महाराष्ट्र। BJP Leader Madhukar Pichad Passes Away: बीजेपी के सीनियर नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहे मधुकर पिचड का लंबी बिमारी के बाद आज निधन हो गया। उन्होंने 84 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार मधुकर पिचड को पिछले महीने ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। जिस वजह से वे पिछले डेढ़ महिने से हॉस्पिटल में भर्ती थे जहां उनका इलाज चल रहा था।

Read More: Big Sex Racket Busted: मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स का गोरखधंधा, मौके से मिले कई आपत्तिजनक सामान, दो युवक समेत 5 युवतियां गिरफ्तार

वहीं ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद पिचड को नाशिक के हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। आज अचानक उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई और उनका निधन हो गया। मधुकर पिचड ने अपने बेटे वैभव पिचड के साथ साल 2019 में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से बीजेपी में प्रवेश किया गया था।

Read More: CM Dr Mohan Yadav aunt passed away: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की चाची का निधन, ट्वीट कर जताया गहरा दु:ख 

BJP Leader Madhukar Pichad Passes Away: बता दें कि, उनकी राजनीति की शुरुवात एनसीपी से हुई थी। वे 1995 तक कई कांग्रेस सरकारों में मंत्री रहे और आदिवासी विकास, वन और पर्यावरण मंत्री भी रहे थे। पूर्व मंत्री मधुकर पिचड 1980 से 2009 तक अहिल्यानगर जिले के अकोले विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले आदिवासी समुदाय के एक प्रमुख नेता थे। वे कई सरकारों में मंत्री रहे। वहीं उन्होंने विलासराव देशमुख के नेतृत्व वाली सरकार में आदिवासी विकास मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button