दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे – यातायात, रेल मदद, निर्माण और वर्कशॉप क्षेत्र मे अग्रणी”“ट्रैफिक ट्रांसपोर्टेशन शील्ड, रेल मदद शील्ड का विजेता बना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे”उत्कृष्ट

“दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे – यातायात, रेल मदद, निर्माण और वर्कशॉप क्षेत्र मे अग्रणी”
“ट्रैफिक ट्रांसपोर्टेशन शील्ड, रेल मदद शील्ड का विजेता बना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे”
उत्कृष्ट गुणवत्ता (वर्कशॉप) एवं सिविल इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन शील्ड का भी संयुक्त विजेता बना !
“05 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में रेलमंत्री द्वारा किया जाएगा सम्मानित”
बिलासपुर – 23 दिसंबर’ 2025/ रेलवे बोर्ड द्वारा 70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (शील्ड विजेता) 2025 की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है । इस प्रतिष्ठित उपलब्धि में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने यातायात (ट्रैफिक ट्रांसपोर्टेशन) एवं रेल मदद के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय प्रदर्शन करते हुए भारतीय रेल में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है और इन दोनों श्रेणियों में शील्ड विजेता बना है ।इसके अतिरिक्त, उत्कृष्ट गुणवत्ता (वर्कशॉप) श्रेणी में मोतीबाग वर्कशॉप, नागपुर ने दक्षिण मध्य रेलवे के साथ संयुक्त रूप से शील्ड प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है । वहीं सिविल इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे तथा पूर्व तटीय रेलवे के साथ संयुक्त रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शील्ड विजेता बनने का गौरव हासिल किया है । यह उल्लेखनीय सफलता संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता, नवाचार एवं उत्कृष्ट टीमवर्क का प्रतिफल है । रेलवे बोर्ड द्वारा प्रदत्त यह सम्मान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सेवा गुणवत्ता, परिचालन दक्षता तथा यात्री सुविधाओं के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है । इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक ने सभी रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियो को बधाई दी । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भविष्य में भी इसी गति और प्रतिबद्धता के साथ नए आयाम स्थापित करने हेतु अग्रसर रहेगा । सभी शील्ड दिनांक 05 जनवरी 2026 को भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित 70वें रेलवे सप्ताह के केंद्रीय समारोह में माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के कर-कमलों से दिया जाएगा ।


