Crime

सनकी बेटे ने अपने ही पिता के सिर मे ईट मारकर कर दी हत्या, पढ़े पूरी खबर

हत्यारोपी के बड़े भाई संजय कुमार ने बताया कि वीरू तीन भाईयों में सबसे छोटा है। तीन चार दिन से वह अजीबों गरीब हरकतें कर रहा था। वह एक तरह से गुस्सैल हो चुका था। शनिवार की सुबह से ही उसने घर में हंगामा करना का शुरू कर दिया था।वीरू एक मंदिर में लगी स्टील की रैलिंग भी तोड़ लाया था। देर शाम घर लौटने पर उसने बारिश के बीच ठंड में अपने ही पांच वर्षीय बेटे के कपड़े उतार दिए। जब उसकी पत्नी ने बेटे को उससे छीना तो पत्नी के साथ भी हाथापाई करने लगा। इस पर परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास कियो उन पर भी हमलावर हो गया। देर रात घर पहुंचने पर पिता राजाराम ने डांटा। इस पर वह और ज्यादा उग्र हो गया और सिर में ईंट पिता की हत्या कर दी। मृतक राजाराम मंडी में पल्लेदारी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। वहीं, हत्यारोपी बेटा भी रेहड़ी चलाकर गृहस्थी चला रहा था।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button