खास खबरछत्तीसगढ़

CM-मुख्यमंत्री को मानव तीर्थ संस्था बेमेतरा ने भेंट की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक औषधि

sabkasandesh.रायपुर, 27 मई 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मानव तीर्थ संस्था बेमेतरा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री को रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर आयुर्वेदिक औषधि सर्वज्वरहर चूर्ण के पैकेट भेंट किये। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह औषधि इम्युनिटी बढ़ाती है और कोरोना महामारी से बचाव हेतु मजबूत रोगप्रतिरोधक क्षमता की बड़ी भूमिका है, संस्था के द्वारा निःशुल्क वितरण के लिए 50 हजार पैकेट तैयार किये गए हैं। इस अवसर पर डॉ. शारदा शर्मा, श्री अवधेश पटेल, श्री राजेन्द्र वर्मा और श्री साधन भट्टाचार्य उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button