छत्तीसगढ़

अमृतसर-विशाखापट्नम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस का भोडवाल माजरी स्टेशन में अस्थायी ठहराव की सुविधा

*अमृतसर-विशाखापट्नम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस का भोडवाल माजरी स्टेशन में अस्थायी ठहराव की सुविधा ।*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
बिलासपुर – 15 अक्टूबर 2024
रेलवे प्रशासन द्वारा भोडवाल माजरी में आयोजित होने वाली 77वां वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम महोत्सव में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 20808/20807 अमृतसर-विशाखापट्नम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस का 02 मिनट का अस्थायी ठहराव उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के भोडवाल माजरी स्टेशन में दिनांक 21 अक्टूबर से 21 नवम्बर 2024 तक दिया जा रहा है ।

दिनांक 21 अक्टूबर से 21 नवम्बर 2024 तक 20808/20807 अमृतसर- विशाखापट्नम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस भोडवाल माजरी स्टेशन में रुकेगी | गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर- विशाखापट्नम एक्सप्रेस, भोडवाल माजरी स्टेशन 05.56 बजे पहुंचेगी तथा 05.58 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20807 विशाखापट्नम-अमृतसर एक्सप्रेस, भोडवाल माजरी स्टेशन 15.46 बजे पहुंचेगी तथा 15.48 बजे रवाना होगी |

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button