छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बिलासपुर पहुंचेक्रेडाअध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बिलासपुर पहुंचे
क्रेडाअध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ बिलासपुर से भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट/ 29 नवंबर /मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे। उन्होंने मुंगेली रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, संगठन प्रभारी अजय जामवाल, विधायक किरणदेव सिंह, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक धरम लाल कौशिक, धरमजीत सिंह, अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने भी नव विवाहित वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। इसके पहले मुख्यमंत्री के बिलासपुर पहुंचने पर कोनी में हैलीपेड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button