छत्तीसगढ़

*2 से 8 अक्टूबर तक चलाया जाएगा नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान*

*2 से 8 अक्टूबर तक चलाया जाएगा नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर नशा निषेध दिवस के रूप में मनाया जाएगा। समाज कल्याण विभाग द्वारा इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जिले के सभी विकासखण्डों और ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक नशे के दुष्परिणामों के प्रति जन मानस को जागरूक करने के साथ ही रोकथाम के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विभागीय कलाकारों द्वारा बैनर,पोस्टर, नशामुक्ति पॉम्पलेट का वितरण किया जाएगा, साथ ही दीवार लेखन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सभी विकासखण्डों में नशे की प्रवृत्ति से बचने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button