छत्तीसगढ़

कुकरा चुंदा में अवैध शराब के साथ 3 गिरफ्तार

भाटापारासबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- पुलिस द्वारा अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को पुलिस ने कुकरा चुंदा में छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। संतोष पाड़े एवं दयाराम कुर्रे अपने साथियों के साथ शराब बिक्री कर रहे थे। मौके पर पिंटू पाड़े, गिरधारी वर्मा, श्रीराम यदु को शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़े गए। इनके कब्जे से 2 कार्टून में 96 पाव एवं 1 प्लास्टिक बोरी में 10 पाव देशी मंदिरा शराब जब्त की गई। पूछताछ करने पर शराब संतोष पाड़े व दयाराम कुर्रे का होना बताया गया, जो पुलिस टीम को देखकर फरार हो गया। वहीं ग्राम तरेंगा मे घर अंदर शराब बेचने वाली वाली महिला से 4.125 लीटर शराब जब्त की गई।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button