छत्तीसगढ़

सीएम से की भाटापारा को जिला बनाने की मांग

भाटापारा सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- प्रदेश कांग्रेस सचिव सुशील शर्मा की अगुवाई में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की और भाटापारा को जिला बनाने, अपर कलेक्टर को भाटापारा में नियमित करने की मांग रखी।प्रदेश सचिव ने माघी पुन्नी मेला के अवसर पर राजिम में छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन फिर से कराने की मांग भी की। इस पर मुख्यमंत्री ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल मिश्रा, सचिव नरेंद्र यदु, उमेश शर्मा, जितेंद्र मिश्रा, भागीरथी टंडन, अजय साहू, राज कुमार मल, अजय पांडेय, सचिन शर्मा आदि उपस्थित थे।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button