मनोरंजन

अक्षय ने बताया-अंडरटेकर को उठाने के चलते हुआ था पीठ दर्द, नहीं करता हैवी वर्कआउट

सबका संदेश न्यूज़-अक्षय कुमार तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा और कीर्ति कुलहरी के साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे। उन्होंने वहां अपनी फिल्म ‘मिशन मंगल’ का प्रमोशन किया। इस दौरान पूरी कास्ट अपनी लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी सुनाए। मसलन, अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा से बातचीत में बताया कि आखिर क्यों वर्कआउट के दौरान वो हैवी वेट नहीं उठाते।

पीठ दर्द के चलते हल्का-फुल्का वर्कआउट

  1. अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ (1996) के समय का किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया, “फिल्म की शूटिंग के दौरान मैंने रेसलर अंडरटेकर को पीठ पर उठाया था, जिसकी वजह से मुझे गंभीर पीठ दर्द की शिकायत हो गई। इसी के चलते मैं हैवी वेट नहीं उठाता, बल्कि हल्का-फुल्का वर्कआउट जैसे रनिंग, साइकिलिंग करता हूं।”
  2. कपिल ने खींची अक्षय की टांग

    यह बात सभी जानते हैं कि अक्षय कुमार लेट नाइट पार्टियों में जाना पसंद नहीं करते। इसे लेकर कपिल शर्मा ने उनकी टांग खींचते हुए कहा कि वो पार्टियों में इसलिए नहीं जाते, क्योंकि उन्हें लगता है कि अगली बार उन्हें पार्टी देनी पड़ेगी। इस पर अक्षय ने हंसते हुए कहा, “हां, यह सच है।”

  3. 9वीं कक्षा में हो गया था तापसी का ब्रेकअप

    तापसी ने शो पर बताया कि उनका ब्रेकअप बचपन में हो गया था। वो कहती हैं, “तब मैं 9वीं कक्षा में थी, जब मेरा ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ। उसने यह कहते हुए ब्रेकअप किया था कि वो 10वीं बोर्ड की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहता है।”

  4. जब तापसी ने बालों में चिपका ली थी च्विंगम

    इस बीच कपिल ने तापसी से उस वक्त का किस्सा जानने की कोशिश की, जब उन्होंने बालों में च्विंगम चिपका ली थी, ताकि उन्हें कटवा सकें। तापसी बताती हैं, “मेरे बाल वाकई काफी लंबे और घुंघराले थे, जिन्हें संभालना बहुत मुश्किल था। लेकिन परिवार से मुझे इन्हें ट्रिम कराने की अनुमति नहीं थी। इसलिए मैंने नया और फैंसी हेयरकट पाने के लिए अपने बालों में जान-बूझकर च्विंगम चिपका ली थी।”

  5. सोनाक्षी को गोलगप्पे हैं बेहद पसंद

    कपिल ने सोनाक्षी से यह जानने की कोशिश की कि क्या वाकई वो गोलगप्पे खाते वक्त अपने बारे में सबकुछ बता सकती हैं? जवाब में सोनाक्षी ने कहा, “हां, यह सच है। मुझे गोलगप्पे खाना बहुत पसंद है। जब मैं अच्छे मूड में होती हूं तो आसानी से अपने जीवन से जुड़ी बातें बता सकती हूं। गोलगप्पे खाने के बाद मैं हमेशा अच्छे मूड में आ जाती हूं।”

  6. अक्षय ने मांगी सोनाक्षी से माफी

    शूटिंग के दौरान अक्षय ने सोनाक्षी को सुबह जल्दी उठाने और शूट पर ले जाने के लिए उनसे माफी मांगी। इस पर सोनाक्षी ने अक्षय पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वो सुबह शूट करने वाले अकेले इंसान हैं। जगन शक्ति के डायरेक्शन में बनी ‘मिशन मंगल’ 15 अगस्त को रिलीज होगी।

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button