Uncategorized

CG Ki Baat: हार से बेचैन कांग्रेस ने फिर EVM पर उठाए सवाल! EVM के बिना क्या कांग्रेस की राजनीति अधूरी है ?

CG Ki Baat/ Image Credit: IBC24

रायपुर। CG Ki Baat: निकाय चुनाव का नतीजा आने के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर EVM को विलेन बताते हुए, EVM से ही चुनाव कराने पर सवाल उठा दिए हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का तर्क है कि अमेरिका जैसे एडवांस राष्ट्र के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी EVM के खिलाफ हैं, तो फिर भारत में इसी से चुनाव की जिद क्यों, बीजेपी कहती है ये EVM राग पुराना हो गया, कांग्रेस कोई नया बहाना तलाशे ना कोई नया तर्क है, ना कोई नया सुबूत और नया ही कोई नया चैलेंज तो क्या वाकई बार-बार EVM पर सवाल उठाना एक बहाना है ? क्या बीजेपी की लगातार जीत मात्र EVM के भरोसे है ? क्या इसके कोई भी ठोस प्रमाण हैं विपक्ष के पास ?

Read More: Naxalites Killed 2 Villagers: नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, गांव में दहशत का माहौल 

2023 में विधानसभा फिर 2024 में लोकसभा और अब निकाय चुनाव में हार बाद कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव में हार के बाद, एक बार फिर EVM से चुनाव को कराने पर सवाल उठाए हैं। पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने हार पर प्रतिक्रिया में फिर दोहराया कि EVM एक मशीन है, जिसे हैक किया जा सकता है, सिंहदेव ने अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का उदाहरण देते हुए कहा कि वो ट्रंप भी EVM के खिलाफ हैं, दुनिया का कोई भी देश EVM पर भरोसा नहीं करता। कांग्रेस की शंका पर भाजपा ने फिर पलटवार किया। नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी ने कांग्रेस से पूछा कि कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश हो या झारखंड जहां-जहां कांग्रेस या उनके सहयोगी दलों की सरकार बनी है क्या कांग्रेस वहां सवाल उठाएगी। बीजेपी नेताओं ने तंज कसा की अब ये मुद्दा पुराना और बेमतलब हो गया है, कांग्रेस कोई नया बहाना ढूंढे ।

Read More: IBC24 ने किया रायपुर में सड़क निर्माण में बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा, निगम के तीन इंजीनियर सस्पेंड 

CG Ki Baat: वाकई ये पहली बार नहीं जब विपक्षी दल ने EVM पर सवाल उठाए हैं। सच है कि कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल EVM का विरोध करते रहे हैं पर EVM क्यों नहीं, इसमें कैस गड़बड़ी की जा सकती है ? कैसे इससे नतीजे प्रभावित किए जा सकते हैं इसका कोई भी ठोस जवाब या सुबूत कांग्रेस या किसी भी EVM विरोधी के पास नहीं है ? दुनिया के कई देशों ने EVM को खारिज कर, बैलेट को चुनाव के लिए चुना है सही है लेकिन क्या केवल इसी आधार पर देश में EVM पर सवाल उठाना उचित है ?

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button