Uncategorized

पंडरिया शक्कर कारखाना के एमडी पर गड़बड़ी का आरोप

 

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- पंडरिया में संचालित सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाना के एमडी के खिलाफ गुरुवार को अनेक संगठनों ने दुर्व्यवहार व अनियमितता की शिकायत की। उन्होंने उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की भी मांग की है। प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच के लिए उच्चाधिकारियों को जानकारी देने की बात कही।

संगठनों का आरोप है कि एमडी ने साल भर में अनेक अनियमितता की है। इसमें शक्कर की पैकिंग में 1 किलो कम करना, चहेते ठेकेदार को मनमाना टेंडर देना, कारखाना में निकलने वाले मोलासिस को निर्धारित रेट से कम में बेचकर कमीशन लेना, मेंटनेंस के नाम पर पुरानी मशीनों को लगाना और बिलिंग नई मशीन का करना जैसे आरोप हैं। उन्होंने केसटेक कंपनी के लोगों को बिना रजिस्टर के अनुमति से रखा है। इसकी जांचकर उन लोगों को बाहर करने की भी मांग की है। संगठनों ने मांग की है कि किसानों के हित में शक्कर कारखाना को जीवित रखना है तो प्रशासन तीन दिवस के भीतर कार्यवाही।

किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष लालबहादुर चन्द्रवंशी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पंडरिया कौशल चन्द्राकर, विधानसभा युवा कांग्रेस पंडरिया स्वतंत्र सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस विजय वैष्णव, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान संघ के दानेश्वर सिंह परिहार, जिलाध्यक्ष असंगठित कामगार कांग्रेस बलराम चन्द्रवंशी, अध्यक्ष जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ कांग्रेस के हरचरण सिंह खनूजा समेत अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से जिला प्रशासन से गड़बड़ी और दुर्व्यवहार की शिकायत की है।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button