छत्तीसगढ़

मंत्री श्री गुरु रूद्र कुमार जांजगीर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे

*मंत्री श्री गुरु रूद्र कुमार जांजगीर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे*

 

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2020,

सबका सँदेश कान्हा तिवारी —

मंत्री श्री गुरु रूद्र कुमार जांजगीर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे,
जांजगीर-चांपा,13 अगस्त,2020/लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामोद्योग मंत्री श्री गुरु रूद्र कुमार
15 अगस्त को जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
कलेक्टर श्री यशवंत कुमार द्वारा स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का समयबद्ध निर्धारण कर दिया गया है।
तय कार्यक्रम के मुताबिक 15 अगस्त को सुबह 8.59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल हाई स्कूल मैदान आगमन होगा।
वे सुबह 9 बजे से 9.03 बजे तक ध्वजारोहण करेंगे और राष्ट्रगान के बाद परेड की सलामी लेंगे।
मुख्य अतिथि द्वारा 9.03 से 9.20 बजे तक मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा जनता के नाम प्रेषित
संदेश का वाचन किया जाएगा। वे
9.20 से 9.30 बजे तक पुरस्कार का वितरण करेंगे।
कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रितों से अनुरोध किया है कि वे कार्यक्रम शुरू होने के आधा घंटा पहले अर्थात सुबह – 8.30 बजे तक नियत दीर्घा में अपना स्थान ग्रहण कर लें।

Related Articles

Back to top button