खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

उतई और निकुम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे कलेक्टर, Collectors reached the community health center of Utai and Nikum

कहा मरीजों को दे हर संभव सुविधा
कोरोना मरीजों के चिन्हांकन के लिए चलाएं सघन अभियान
दुर्ग / कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज निकुम एवं उतई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां 20 बेड आइसोलेशन मरीजों के लिए आरंभ किए गए हैं। यह वह मरीज हैं जो कोविड सस्पेक्टेड हैं तथा साँस लेने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं।  यहां पर उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं पल्स ऑक्सीमीटर की व्यवस्था देखी। साथ ही मरीजों को दिए जा रहे ट्रीटमेंट की व्यवस्था भी देखी। उतई के स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि यहां मरीजों की संख्या में कुछ दिनों में थोड़ी गिरावट आई है। कलेक्टर ने कहा कि क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाएं तथा सर्दी खांसी बुखार जैसे लक्षणों वाले मरीजों का चिन्हांकन करें। ऑक्सीजन की स्थिति पर लगातार निगाह रखें, जैसे ही ऑक्सीजन लेवल ड्रॉप होता है जिला मुख्यालय में रिफर करने की तुरंत कार्रवाई करें। एंबुलेंस की व्यवस्था रखें तथा जिला स्तरीय अधिकारियों से निरंतर समन्वय बनाए रखें ताकि आपात स्थिति में त्वरित रूप से मरीज का इलाज हो सके। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाए। कचरे का नियमित उठाव हो, नाले की साफ सफाई हो, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव हो तथा सैनिटाइजेशन हो। इसके साथ ही कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर को लेकर भी लोगों को बताया जाए। लोगों को मास्क हमेशा लगाने के लिए प्रेरित किया जाए साथ ही कोविड से बचाव के उपायों के बारे में निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जाए। समय-समय पर मुनादी होती रहे। उन्होंने कहा कि लोग जितने ज्यादा कोविड के खतरों को लेकर सजग होंगे,  उतना ही ज्यादा इस संक्रमण को रोकने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने पॉजिटिव मरीजों को किट वितरण की जानकारी भी ली।

Related Articles

Back to top button