छत्तीसगढ़

घर में कच्ची शराब बनाकर बेचता था आरोपी, गिरफ्तार

 

 

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ कवर्धा- ग्राम नरसिंगपुर में शनिवार को आबकारी टीम ने कच्ची शराब बनाकर बेचने वाले आरोपी को पकड़ा है। आरोपी के पास से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। जिला आबकारी अधिकारी जीपीएस दर्दी से मिली के मुताबिक आरोपी मुन्ना पिता अघनू साकत ग्राम नरसिंगपुर का रहने वाला है। मुखबिर की सूचना पर आबकारी टीम ने घर में दबिश दी, जहां आरोपी के पास से 30 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई है। वहीं 3 अन्य प्रकरणों में 6 लीटर महुआ शराब व 200 किलो महुआ जब्त किया है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button