छत्तीसगढ़

कोंडतराई समपार वार्षिक मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगी |*

*कोंडतराई समपार वार्षिक मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगी |*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
बिलासपुर :- 04 अक्टूबर 2024
रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत किरोड़ीमलनगर-भूपदेवपुर स्टेशनों के मध्य किमी. 599/17-19 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 297 (कोंडतराई फाटक) को दिनांक 15 अक्टूबर 2024 (मंगलवार) को रात्रि 08 बजे से सुबह 08 बजे तक वार्षिक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।
उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पास में ही स्थित बेल्लारी फाटक से उपलब्ध है।
रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button