घर के बाहर खेलते हुए नाले में नहाने चले गए दो भाई, बड़े की डूबने से मौत

रायगढ़ सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- शहर के सराईभदर नाले में डूबने से शुक्रवार को एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि उसके छोटे भाई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो सगे भाई घर के सामने खेलते-खेलते नाले में नहाने चले गए थे। नाले के करीब से गुजर रही पड़ोसी महिला ने बच्चों को डूबता देख शोर मचाकर लोगों को बुलाया। तब तक बड़े भाई का शरीर पानी के ऊपर आ गया था जबकि छोटा भाई पानी के किनारे पहुंच चुका था। परिजन दोनों को मेकाहारा ले गए, यहां डॉक्टरों ने बड़े लड़के को मृत घोषित कर दिया।
नहाते हुए बीच नाले में पहुंचने के चलते हुआ हादसा
- जूटमिल चौकी क्षेत्र के सराईभदर निवासी अज़मत अली के पुत्र अरबाज (8), सरबाज उर्फ शोहेल (6) सुबह 10 बजे के करीब खेलते-खेलते पास बने नाले में नहाने चले गए। बीच नाले तक पहुंचने पर दोनों डूबने लगे। किसी तरह शोहेल निकल कर नाले के बाहर की ओर आ गया और जोर-जोर से रोने लगा। नाले से गुजर रही पड़ोसी बीरूलाल की पत्नी छाया ने सरबाज को रोता हुआ देखा तो पास पहुंची। अरबाज तब तक डूब चुका था। छोटे भाई शोहेल को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
-
बेटे को पढ़ाकर कुछ बनाना चाहता था अजमत
पेशे से राजमिस्त्री अरबाज ने बताया कि वह बेटों की पढ़ाई पर ध्यान देता था। अरबाज तीसरी का छात्र था और शोहेल पहली में है। अजमत ने बताया कि घर में वह अगले साल सरकारी स्कूल से निकाल कर दोनों बच्चों का दाखिला किसी अच्छे स्कूल में कराने की बात करते थे। सराईभदर निवासी बीरूलाल लहरे ने बताया कि अज़मत के पुत्र अरबाज और सरबाज दोस्त की तरह रहते थे। दोनों भाई एक साथ स्कूल जाते थे, कहीं भी जाते तो साथ ही निकलते थे। शुक्रवार की सुबह 9 बजे तक दोनों घर के बाहर ही साथ खेल रहे थे।
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100


